सत फाउंडेशन संस्था द्वारा ब्रेड व भोजन सामग्री वितरित

नमस्कार मित्रों 🙏
🌹🌹 🌹🌹🌹🌹🌹🌹👌👌👍
सत फाउंडेशन संस्था ने घोघड़ीपुर फाटक के नजदीक इन्द्रा चक्रवर्ती धाम कुष्ठ कालोनी में आज 10 दिसंबर 2017 को 9 बजे सुबह कार्यक्रम आयोजित कर जरुरतमंद लोगों को जीवन उपयोगी वस्तुएं ब्रेड,फल व भोजन का अन्य सामान वितरित किया। सत फाउंडेशन संस्था के सरंक्षक श्री ईश्वर सिंह बहल ने कहा कि मानव मात्र की सेवा करना ही प्रभु सेवा है और प्रभु सेवा समझकर ही संस्था समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।
मनुष्यो में ज्ञान,संस्कार ,दया, प्रेम,त्याग,समर्पण के भाव पैदा करके उसमें सेवाभाव पैदा करना सत फाउंडेशन संस्था का मुख्य उद्देश्य है और संस्था इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर करती रहती है ।। राशन एवं खाद्य पदार्थ वितरण कार्यक्रम में कहा कि दिव्यांग व जरुरतमंद लोग भी हमारे समाज के ही अहम अंग हैं। यह धरती दानवीर कर्ण की धरती है। इसलिए यहां की सामाजिक संस्थाओं को समाज के इस वर्ग की बढ़ चढक़र सहायता करनी चाहिए। हरियाणा सरकार भी इन वर्गों के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसके माध्यम से यह लोग लाभान्वित हो रहे हैं। समाज के हर तबके का प्रयास होना चाहिए कि यह लोग भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। 

    यह संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है। 

   संस्था के चेयरमैन सतेंद्र कुमार रमन ने बताया कि मानवता की सेवा में आनंद ही आनंद है। संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव मात्र में ज्ञान,प्रेम,प्यार ,त्याग,संस्कार ,समर्पण ,सहयोग व सेवा का भाव पैदा करना है। और संस्था पूरी ईमानदारी के साथ इन मूल्यों को समाज में स्थापित करने के लिए लगी हुई है। समाज के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वह भी मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी सजगता निभाते हुए सकारात्मक रूप से अपने दायित्व का निर्वाह करे और समय समय पर असहाय व जरूरतमन्दों की मदद करते रहे।। मानवता हैं धर्म हमारा ।सेवा  हैं पगांम हमारा ,आओ सब मिलकर कुछ अच्छा,कुछ सच्चा कर जाए हम।।।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत फाउंडेशन के सरंक्षक श्री ईश्वर सिंह रमन ,चेयरमैन सतेंद्र कुमार रमन व संस्था के सभी सदस्य।। में