बजीदा जाटान गांव में सत फाउण्डेशन के सहयोग से शुरू हुआ पौधारोपण कार्य

बजीदा जाटान गांव में सत फाउण्डेशन के सहयोग से शुरू हुआ पौधारोपण कार्य
सत फाउण्डेशन वन विभाग के सहयोग से गांव में लगवाएगा 2100 पौधे
ग्रामवासी व सत फाउण्डेशन मिलकर करेगे पौधों की देखभाल
सेल्फी विथ ट्री अभियान के माध्यम से जुडऩे वालों को करेगे सम्मानित

जिला की अग्रणी समाजसेवी संस्था सत फाउण्डेशन द्वारा आदर्श गांव योजना के तहत बजीदा जाटान को गोद लेकर गांव के विकास के लिए समय-समय पर सामाजिक व जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। आज गांव में सत फाउण्डेशन ने वन विभाग के सहयोग से पौधे लगवाने के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया।
जानकारी देते हुए चेयरमैन सतेन्द्र कुमार,अध्यक्ष विरेन्द्र बहल व महासचिव धनेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि गांव के विकास के लिए आदर्श गांव योजना के तहत ग्राम विकास कमेटी को गठन गांव की सरपंज नीलत रानी की देखरेख में किया गया है। हाल ही में ग्राम पंचायत के सहयोग से फाइव पाऊंड का कार्य शुरू हुआ जिसका आने वाले समय में समस्त गांववासी भरपूर लाभ प्राप्त करे सकेगे। फाउण्डेशन महासचिव व सीपीडी धनेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि गांव में लगभग 2100 पौधे लगाने का लक्ष्य रख गया है। गांव में पौधारोपण के तहत औषधीय पौधों के साथ-साथ फलदार व छायादार पौधे लगाए जाऐगें। गांव में खुदाई के दौरान पहुंचे जिला वन अधिकारी जितेन्द्र अहलावत ने बताया कि आज पौधे लगाने के लिए खुदाई को कार्य करवाया गया। प्रथम चरण में लगभग 300 पौधे लगाने के लिए खुदाई की जा रही है। जिसकी जिम्मेवारी ग्राम विकास कमेटी के सदस्यों की होगी। जो इन पौधों की देखरेख पंचायत समिति के साथ करेगी। वन विभाग के प्रवक्ता महेन्द्रपाल ने बताया कि ग्राम संस्था सत फाउण्डेशन व पंचायत की पहल पर खुदाई करवाई जा रही है। खुदाई के लगभग पन्द्रह दिनों के बाद मिटटी की जांच अनुसार पौधे लगाए जाऐगे ताकि वो सही ढग़ से विकसित हो सके। सीपीडी धनेन्द्र वशिष्ठ ने बताया संस्था गांव में व राष्ट्रीय स्तर पर सेल्फी विथ ट्री अभियान की शुरूआत करने जा रही है। जिसके तहत प्रथम सेल्फी भेजने वाला व्यक्ति पौधा लगाने की तिथि साथ में लिखकर भेजेगा उसके उपरांत प्रत्येक पन्द्रह दिन बाद पुन: पौधे की ताजा स्थिति से अवगत करवाएगा। इस तरह पन्द्रह अगस्त तक जो प्रतिभागी पौधों कीे पूर्ण जानकारी संस्था को उपलब्ध करवाएगा उन्हें ड्रा के माध्यम से विजेता के रूप में राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर प्रमाण-पत्र के साथ एक-एक पौधा दिया जाएगा। इस अवसर पर के रेंज वन अधिकारी जयकिशन व बीएफओ महेन्द्रपाल,गांव की सरपंज नीलमरानी,पंचायत सदस्य हवा सिंह,ग्राम विकास कमेटी के सलाहकार सदस्य जयराज के अलावा गांव के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो- गांव में खुदाई कार्य का निरीक्षण करते जिला वन अधिकारी जितेन्द्र अहलावत व संस्था के पदाधिकारी।